नैनीताल : महिला ने एक साथ तीन बच्‍चों को दिया जन्‍म, खबर सुनकर सब हैरान, मां और बच्‍चे पूरी तरह से स्वस्थ

खबर शेयर करें -

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में मोरी क्षेत्र की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। रविवार रात नौ बजे सीएचसी नौगांव में तैनात नर्सिंग ऑफिसर निशा नौटियाल ने सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

हैरानी की बात यह है कि महिला के पास अल्ट्रासाउंड व ब्लड जांच रिपोर्ट तक नहीं थी। नर्सिंग ऑफिसर निशा नौटियाल ने बताया कि रविवार देर शाम को मोरी क्षेत्र नैटवाड़ निवासी सुनिधि पत्नी सुमन प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी नौगांव में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

महिला के पास न तो अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट थी और न ही खून की जांच की रिपोर्ट थी। नौगांव अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। वहीं महिला रेफर करने की स्थिति में भी नहीं थी। इसके चलते उन्होंने महिला का नौगांव में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और सुरक्षित प्रसव किया। तीन बच्चे स्वस्थ हैं, परंतु दो बच्चों का वजन दो-दो किलो से कम है, इसलिए सोमवार को देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया