सीने में दर्द होने पर नैनीताल के सभासद खुद चल कर गए अस्पताल, मौत
नैनीताल: सीने में दर्द होने पर नैनीताल नगर पालिका सभासद राजू टांक उपचार के लिए अस्पताल गए, जहा पर चिकत्सको द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था की उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा है।
32 वर्षीय राजू टांक नैनीताल नगर पालिका के आवागढ़ वार्ड के सभासद थे, सोमवार को वह स्वजनों के साथ घर पर ही मौजूद थे। देर शाम अचानक उन्होंने सीने और पेट मे तेज दर्द की शिकायत हुई। एसिडिटी का दर्द समझकर वह पैदल ही उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुँच गए। चिकित्सको को समस्या बताने के बाद उनकी जरूरी जांचे की गई।

ईसीजी रिपोर्ट में हृदयघात की पुष्टि होने पर चिकित्सक उन्हें उपचार दे ही रहे थे कि उनकी मौत हो गयी। डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि रिपोर्ट में हृदयघात की पुष्टि हुई है। उनकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

