नैनीताल का प्रेमी युगल अल्मोड़ा में नया साल का जश्न मनाने पहुंचा, झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: नए साल पर प्रेमिका से झगड़ा करके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का है. यहां प्रेमी युगल नैनीताल से अल्मोड़ा नया साल मनाने पहुंचा था.

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल का प्रेमी युगल अल्मोड़ा के शहरफाटक में नया साल का जश्न मनाने पहुंचा था, तभी जश्न के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस आनन-फानन में युवक को लेकर लमगड़ा अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

अल्मोड़ा सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि घटना देर रात की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लड़की के पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि मृतक का अपना मेडिकल स्टोर था.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश