
राजू अनेजा, लालकुआं।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लालकुआं की बुनियादी समस्याओं को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने जनहित के मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के सामने मजबूत पैरवी करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात की और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान जल्द कराने की मांग उठाई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र और कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गोला नदी में स्थायी तटबंध सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल नदी के कटान से लोगों की जमीन और घरों पर खतरा मंडराता है, ऐसे में स्थायी समाधान बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर स्वीकृत मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण न होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने दोनों ही मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर दानू, हरीश बिसौती, त्रिलोक सिंह मेहता, उर्मिला धामी, बलवंत रौतेला, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, रमेश सिंह राणा, दीपा बिष्ट, प्रभात पाल, खुशाल सिंह मेहता, मीना कपिल, आनंद गोपाल सिंह बिष्ट, गोकर्ण सिंह मुन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे।
ताजा खबर
- लालकुआं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नंदन का ‘डीएम को वंदन’, तटबंध और स्टेडियम निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन
- चुनावी बेला आते ही बिंदुखत्ता में दौड़ा करंट, लेकिन जमीं का हक अभी भी अधर में
- किच्छा: दोस्ती में दगा; फाइनेंस वाली ‘इनोवा’ को फर्जी दस्तावेजों से दिल्ली में बेचा, दोस्त ने ही लगाया लाखों का चूना
- हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष; लात-घूंसों का वीडियो वायरल, एसपी सिटी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
- रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव; सुबह मांग रहा था रोटी, नशे की हालत में गिरने से मौत की आशंका
- धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वरोजगार में पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, पुलिस भर्ती में आयु सीमा की छूट और PWD के प्रस्तावों समेत 16 बिंदुओं पर लगी मुहर
- नैनीताल गैस संकट: जिले में 30 हजार से ज्यादा का ‘बैकलाग’; हल्द्वानी में संचालकों की बैठक, नैनीताल में उपभोक्ताओं का भारी हंगामा
- हल्द्वानी: लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने की खुदकुशी; स्लिप में रखे ड्रम के सहारे लगाया फंदा, हाथ की नस काटने का भी मिला निशान
- ईरान-इजरायल युद्ध का असर: ऊधम सिंह नगर में डामर के दाम दोगुने; 375 सड़कों का निर्माण ठप, ठेकेदारों के सामने ‘इधर कुआं-उधर खाई’
- किच्छा-रुद्रपुर रोड पर हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला; लालकुआं निवासी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


