नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, देखे विडियो

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता: गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।
सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी वहा बाइक द्वारा आए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना स्थल का जायजा लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने नामजद आरोपितो के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

आठ माह पहले सोशल मीडिया पर मिली थी जान से मारने की धमकी

नानकमत्ता : धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। डेरे के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर बाबा को जान से मारने की धमकी की जानकारी मिलते ही डेरे समर्थकों में रोष प्रकट किया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा