कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पन्नू फार्म निवासी सरदार जगरूप सिंह पन्नू सहित करीब 4 दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 

Congress got a big blow, about 4 dozen people left Congress and joined BJP, took membership of BJP under the leadership of Union Minister Ajay Bhatt

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,जसपुर। लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव से पूर्व यहां कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। पन्नू फार्म निवासी सरदार जगरूप सिंह पन्नू सहित करीब 4 दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान भाजपा जिला अधक्ष गुंजन सुखीजा एवं पूर्व विधायक  शैलेंद्र मोहन सिंघल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विचारधारा से प्रेरित होते हुए पन्नू फार्म निवासी सरदार जगरूप सिंह पन्नू, सतनाम सिंह पन्नू, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह संधू, सुखविंदर सिंह पन्नू, जितेंद्र सिंह और जोगा सिंह सहित करीब 4 दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट की उपस्थिति में कांग्रेस से आए सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है,आज  भारत सहित विभिन्न देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका इस कदर बजा हुआ है कि  लोगों की जुबान पर सिर्फ मोदी ही विराजमान है उन्होंने कहा कि अन्य दलों में घुटन महसूस कर रहे लोग अब भाजपा का दामन थाम रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब पूरा भारत वर्ष भाजपा मय हो जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ,रवि साहनी, युवा भाजपा नेता सचिन बाठला, सौरभ बाठला सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित