यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमले की खबर, STH में भर्ती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के प्रसिद्ध यूट्यूब पर बिरजू मयाल पर आज दोपहर काशीपुर में अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बिरजू मयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस कर्मियों के द्वारा बिरजू मयाल को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बिरजू मयाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश की दमदार पैरवी, 23.50 लाख की मकान धोखाधड़ी में कोर्ट ने एफआईआर के दिए आदेश

मयाल पर हमले की कई तरह की बातें सामने आ रही है कुछ लोगों ने यह भी फेसबुक के माध्यम से कहा है कि कुछ लोगों ने उनके सामने मारपीट की है हालांकि यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कितने लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं को लेकर NHAI के परियोजना निदेशक से मिले पूर्व मंत्री दुर्गापाल: कट खोलने व सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

मालूम हो आजकल बिरजू मयाल सोशल मीडिया के द्वारा उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचारों का खुलासा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक: जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Ad