‘आतंकियों को छोड़ेंगे नहीं…’, वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकी हमले को लेकर आया अमित शाह का बयान

खबर शेयर करें -

वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकी हमले को लेकर अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा- ‘जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की और घटना की जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून की मार झेलनी पड़ेगी।’

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद

उन्होंने आगे कहा- ‘स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।’

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आज जिला रियासी के रनसू इलाके से आ रही यात्री बस पर आतंकवादियों के एक समूह ने हमला कर दिया। हमले के कारण बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पौनी रियासी के कंडा इलाके के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण 9 लोगों की मौत और बाकी के घायल होने की आशंका है। बचाव अभियान जल्द से जल्द पूरा कर लिया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य बल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

जानकारी मिल रही है कि बस शिवखोड़ा मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह आतंकियों का वही ग्रुप है जो राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad