उत्तराखंड में बारिश से अभी राहत नहीं, कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लगातार बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटानाएं सामने आ रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को राजयभर में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं.

आईएमडी ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है.

मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

प्रदेश में मंगलवार सुबह बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड के पास मलबा आने से बंद हो गया साथ ही गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलबा आने से बंद है. वहीं, भटवाड़ी विकासखंड के जखोल गांव में बरसाती नाला उफान पर आने और भूसखलन से खेती को नुकसान हुआ है. इसके अलावा बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग और छिनका में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बाधित था. हाईवे के दोनों और तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी. लेकिन आज सुबह 11 बजे बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज

विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

इसके अलावा मनेरी डैम के पास आज एक टेंपो भी पलट गया. गनीमत रही की उस समय टैंपो में कोई नहीं बैठा था, वरना कोई हादसा हो सकता था. गौरतलब है कि उत्तराखंड में अभी भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश का रेड और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके अलावा बरसाती नदी, नाले, भी उफान पर चल रहे हैं. भारी बारिश को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad