अब यूज़ करके फेंके जाने वाली प्लास्टिक की बोतल से सवेरेगा काशीपुर

नगर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की अनोखी पहल की चारों ओर हो रही है काफी सराहना

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। एक तरफ जहां केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं नगर निगम द्वारा सड़कों पर फेंके जाने वाली प्रयोग की गई प्लास्टिक की खाली बोतलों के माध्यम से काशीपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की एक नई शुरुआत की है नगर निगम द्वारा की गई इस अनोखी शुरुआत की क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस उत्कृष्ट कार्य की काफी सराहना व्यक्ति की है।


बताते चलें कि रोजाना प्रयोग में की जाने वाली पानी की खाली बोतल सहित कई तरह की कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलों को लोग अधिकतर सड़कों पर इधर-उधर फेंक दिया करते हैं अक्सर सड़कों पर फेंके जाने वाली यह खाली बोतले नगर के नाले व नालियों में फस कर पर्यावरण को दूषित तो करती ही है साथ ही शहर की साफ सफाई व्यवस्था पर भी बाधक बनती है मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय की पहल पर अब सड़कों पर फेंके जाने वाली या खाली बोतलों को उपयोग में लाने की पहल पर नगर निगम काशीपुर द्वारा इन खाली बोतलों में कुरकुरे नमकीन तथा अन्य प्रकार की वस्तुओं मैं खाली किए गए रेपर भरकर तथा उसमें कलात्मक तरीके से कलर करके हरे भरे पौधों के चारों ओर लगाकर नगर की सफाई व्यवस्था पर चार चांद लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है .

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार

विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि अक्सर देखा गया कि नालियों की सफाई करते वक्त उसमें प्लास्टिक की खाली बोतले एवं बिस्कुट नमकीन एवं कुरकुरे के रैपर अधिक मात्रा में मिलते हैं जिससे पर्यावरण काफी दूषित होता है नगर निगम द्वारा इन प्लास्टिक की बोतल को प्रयोग में लाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है जिसमें नमकीन बिस्कुट एवं काफी चीजों में निकलने वाले रेपर को भरकर तथा उसमें पेट्स के माध्यम से रंग बिरंगा करते हुए हमारे पार्को मे लगाए गए हरे भरे पौधों के चारों ओर उक्त बोतलों को सजाकर नगर को और ज्यादा स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों जागरूक करते हुए कहा कि निगम की इस पहल को हम सभी को मिलकर अपने जीवन में अपनाते हुए नगर को और ज्यादा सुंदर बनाया जा सकता है तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी