उत्तराखंड में अब छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर ही अध्यापकों की संख्या तय की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को बाधित होने से रोकना है और शिक्षा व्यवस्था में समानता लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का खाका तैयार: अध्यक्ष मुकेश बोरा को जन्मदिवस की मिलीं शुभकामनाएं, शिक्षा मंत्री और बोर्ड सदस्यों ने दी बधाई

अभी तक कई ऐसे विद्यालय थे, जहाँ छात्रों की संख्या बेहद कम होने के बावजूद 10 या उससे अधिक अध्यापक तैनात थे, जिससे संसाधनों का अनुचित उपयोग हो रहा था।

अपर निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड सरकार, पद्मेंद्र सकलानी ने उत्तराखंड के समस्त शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इस आदेश के अनुसार, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में अब कम शिक्षक ही तैनात रहेंगे, जिससे शिक्षकों का बेहतर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा बोले— हमारे बुजुर्ग ही समाज की सबसे बड़ी धरोहर

यह फैसला शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और शिक्षकों की उपलब्धता को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का हल्दूचौड़ में भव्य स्वागत: देवभूमि व्यापार मंडल ने किया नागरिक अभिनंदन, दर्जा मंत्री बोले— 'ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी'
Ad