अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है. मौमस विभाग ने ठंड के लिहाज से प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में शीतलहर रहने की संभावना है. इसलिए इन दिनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

मौमस विभाग की मानें तो उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तराखंड के मैदानी जिलों उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा पड़ेगा. वहीं इन दोनों जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad