अब नगर में हेलमेट के नाम पर नहीं होगी चेकिंग, भाजपा नेता दीपक बाली ने एसपी अभय प्रताप सिंह को क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं से कराया अवगत

Now there will be no checking in the name of helmet in the city, BJP leader Deepak Bali informed SP Abhay Pratap Singh about the sentiments of the people of the area.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि अब काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में पुलिस या सीपीयू द्वारा हेलमेट चेकिंग के नाम पर कोई चालान नहीं किया जाएगा।

क्लीन एंड ग्रीन संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता मीडिया प्रभारी शशिकांत महामंत्री मोहित मेहरोत्रा सोशल मीडिया प्रभारी शशिकांत गुप्ता कोषाध्यक्ष वीरेंद्रगर्ग मनोज कुमार डोबरियाल , हिंदू राष्ट्र शक्ति संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया अर्चना लोहनी भावना खनोलिया महिला विंग की संयोजिका रमा गर्ग,राधा चौहान पूर्व सभासद गीता चौहान मुकेश चावला समाजसेवी प्रभाकर पाठक,उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमन बाली, पवन कुमार अग्रवाल, संदीप चौधरी आदि ने एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में भाजपा नेता दीपक बाली से मुलाकात की और हेलमेट के नाम पर काशीपुर नगर क्षेत्र में पुलिस और सीपीयू द्वारा की जा रही चेकिंग से जनता को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया और उनसे नगर निगम क्षेत्र में हेलमेट के नाम पर हो रही चेकिंग बंद करवाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शहर के गणमान्य स्त्री पुरुषों ने दर्द व्यक्त किया कि शहर का आलम यह है कि कोई व्यक्ति अपनी दुकान से घर खाना खाने भी नहीं जा सकता और शहर के अंदर ही खरीदारी करने बाजार जाने हेतु भी लोग नहीं आ जा पा रहे क्योंकि सीपीयू और पुलिस जहां चाहे हेलमेट के नाम पर भारी भरकम चालान काट रही है ।पूर्व में नगर में आए डीजीपी अशोक कुमार से जब इस बारे में शिकायत की गई थी तो उनके आदेश पर नगर क्षेत्र में हेलमेट की चेकिंग बंद कर दी गई थी मगर यह फिर चालू हो गई है और चेकिंग के नाम पर लोगों का जमकर शोषण हो रहा है जबकि हकीकत यह है कि हेलमेट सुरक्षा के लिए जरूरी तो है मगर हेलमेट के नाम पर चेकिंग केवल नगर के बाहरी मार्गो पर होनी चाहिए जहां वाहनों की स्पीड भी बहुत होती है जबकि शहर में तो वाहनों की स्पीड ही नहीं होती और जगह-जगह पर स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं फिर शहरी क्षेत्र में हेलमेट की चेकिंग क्यों की जा रही है।लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता दीपक बाली ने लोगों के सामने ही तत्काल काशीपुर क्षेत्र के एसपी अभय प्रताप सिंह से बात कर उन्हें जन भावनाओं से अवगत कराते हुए उनसे नगर क्षेत्र में हेलमेट चेकिंग बंद कराने को कहा ,जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जन भावनाओं के अनुरूप उन्हें तत्काल आश्वस्त किया कि तत्काल काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में हेलमेट के नाम पर हो रही चेकिंग बंद कराई जा रही है और अब हेलमेट के नाम पर कोई चालान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे सहायक चुनाव अधिकारी; पुलिस और व्यापारियों ने दी CPR, अस्पताल में भर्ती
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU