अब नगर वासियों को सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं से मिलेगी निजात,नगर निगम द्वारा साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का किया जाएगा निर्माण
Now the residents of the city will get relief from the stray animals roaming on the roads, a cow shelter will be constructed by the Municipal Corporation at a cost of Rs 4.5 crore.
राजू अनेजा,काशीपुर। सड़क पर घूमने वाली आवारा गायो की बढ़ती संख्या और दुर्घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने का फैसला लिया है पांच सौ गाय के एक साथ रहने की इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के लिए नगर निगम ने स्थलीय निरक्षण भी कर लिया है।
नगर निगम आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने कचनालगाजी सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया है। इस गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने गौशाला की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
काशीपुर नगर निगम आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने कचनालगाजी सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया है। इस गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने गौशाला की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि काशीपुर में आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं आए दिन आवारा पशुओं के चलते होने वाले सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं नगर निगम ने आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए काशीपुर के कचनालगाजी में स्थित सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को गौशाला बनाने के लिए चिन्हित किया है।
साथ ही गौशाला को हाईटेक बनाने के लिए चार करोड़ 69 लाख रुपए की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलते ही गौशाला के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
गौशाला में ये होंगी पशुओं के लिए सुविधा
काशीपुर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के कचनालगाजी के पास बनने वाली गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। इसमें पशुओं के लिए बाड़े, इलाज के लिए डिस्पेशरी, चिकित्सक व कर्मचारियों मौजूद रहेंगे।
दो सप्ताह में पांच से अधिक गायों की गई जान
काशीपुर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में बीते दो सप्ताह में पांच से अधिक गायों की जान अलग-अलग कारणों से जा चुकी है।
गौशाला निर्माण के लिए चार करोड़ 69 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।गौशाला बनते ही नगर वासियो और सड़क पर घूमने वाले पशुओं को दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी।
विवेक राय, नगर आयुक्त, काशीपुर।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

