अब नगर वासियों को सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं से मिलेगी निजात,नगर निगम द्वारा साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का किया जाएगा निर्माण

Now the residents of the city will get relief from the stray animals roaming on the roads, a cow shelter will be constructed by the Municipal Corporation at a cost of Rs 4.5 crore.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। सड़क पर घूमने वाली आवारा गायो की बढ़ती संख्या और दुर्घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने का फैसला लिया है पांच सौ गाय के एक साथ रहने की इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के  लिए नगर निगम ने  स्थलीय निरक्षण भी कर लिया है।

 

नगर निगम आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने कचनालगाजी सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया है। इस गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने गौशाला की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

काशीपुर नगर निगम आवारा गायों के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने कचनालगाजी सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया है। इस गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। नगर निगम ने गौशाला की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि काशीपुर में आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं  आए दिन आवारा पशुओं के चलते होने वाले सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं नगर निगम ने आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए काशीपुर के कचनालगाजी में स्थित सूत मिल के पास एक एकड़ जमीन को गौशाला बनाने के लिए चिन्हित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

साथ ही गौशाला को हाईटेक बनाने के लिए चार करोड़ 69 लाख रुपए की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलते ही गौशाला के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

गौशाला में ये होंगी पशुओं के लिए सुविधा

काशीपुर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के कचनालगाजी के पास बनने वाली गौशाला में पांच सौ गाय के एक साथ रहने की व्यवस्था होगी। इसमें पशुओं के लिए बाड़े, इलाज के लिए डिस्पेशरी, चिकित्सक व कर्मचारियों मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी

दो सप्ताह में पांच से अधिक गायों की गई जान

 काशीपुर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में बीते दो सप्ताह में पांच से अधिक गायों की जान अलग-अलग कारणों से जा चुकी है।

 

 

 

गौशाला निर्माण के लिए चार करोड़ 69 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।गौशाला बनते ही नगर वासियो और सड़क पर घूमने वाले पशुओं  को दुर्घटनाओं से  निजात मिलेगी।

     विवेक राय, नगर आयुक्त, काशीपुर।   

 

 

 

Ad Ad Ad