अब आवास विकास परिषद के कर्मचारी को विजिलेंस ने ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

Now Vigilance caught Housing Development Council employee red handed while taking bribe of ₹ 10000

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,जसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजिलेंस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विजिलेंस टीम ने जसपुर में आवास विकास परिषद के कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

बताते चले कि जसपुर निवासी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड विजिलेंस के हल्द्वानी ऑफिस में शिकायत दी थी कि उसने अपने छोटे भाई से आवास विकास रुद्रपुर में भूखंड खरीदा था। भूखंड अपने नाम कराने के लिए 23 जनवरी को आवास विकास परिषद जसपुर कार्यालय पहुंचे। यहां तैनात मुकेश कुमार ने प्रार्थनापत्र प्राप्त कर कार्यालय की ओर से बनाए गए नामांतरण प्रमाण पत्र की केवल प्राप्ति कराने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी ने प्रकरण की जांच की तो प्रथम दृष्टयता आरोप सही पाए गए। तत्काल ट्रेप टीम का गठन करते हुए आरोपी मुकेश कुमार संपत्ति प्रबंधन कार्यालय आवास विकास परिषद जसपुर उधमसिंहनगर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा