अब गोला नदी में नही चल पाएंगे दंगाइयों और उनके परिजनों के वाहन, फरार चल रहे उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर उनके पंजीकृत वाहनों का गौला वाहन पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त

Now vehicles of rioters and their family members will not be able to move in Gola river, Gola vehicle registration of vehicles registered by pasting posters of miscreants who are absconding will be canceled with immediate effect.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने दंगाइयों की गिरफ्तारी को लेकर   सख्त फैसला लेते हुए मामले में नामजद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित नौ उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किये हैं साथ ही उपद्रव में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त एवं उनके परिजनों के नाम से गौला नदी में पंजीकृत वाहनों का गौला वाहन पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं ।

 

 जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आज आयोजित खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बनभूलपूरा उपद्रव में पुलिस द्वारा नामजद अभिव्यक्तियों एवं उनके परिजनों के नाम से गौला वाहन पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा गौला नदी में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए मुस्कान केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्व में मलिक के बगीचे के नाम से जाने वाली अतिक्रमण मुक्त भूमि पर निर्माण करने पर सहमति बनी। साथ ही जिलाधिकारी ने खनन समिति की बैठक में कोसी नदी के अवशेष गेटों में जिसमें कांटे नहीं लगे हैं तत्काल प्रभाव से कांटे लगाए जाने की निर्देश दिए हैं ।

इसके अलावा एआरटीओ रामनगर को कोसी नदी के खनन गेटों के निकासी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गोला श्रमिकों के लिए किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों में व्यय का आगणन कर वन निगम को शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।वही फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाए गए हैं।  पुलिस ने जनता को सूचित किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर इसकी जानकारी देने का कष्ट करें। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, डीएफओ प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र आर्य, एस डी एम परितोष वर्मा, राहुल शाह, रेखा कोहली, तुषार सैनी, के एन गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर अपडेट: 30 मई तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित; टीले को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 'हेल्थ माफिया' पर प्रहार: दूसरे दिन भी छापेमारी जारी; दो क्लीनिक सील, तीन अस्पतालों पर भारी जुर्माना