अब पर्यटक भीमताल की इन तीन साइटों पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -

नैनीताल: पैराग्लाइडिंग का शौक पूरा करने के लिए नैनीताल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ें।

अब पर्यटक यहां भीमताल की तीन साइटों पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। इसकी वजह भी बताते हैं। दरअसल यहां पर सरकारी भूमि का सहारा लेकर गलत तरीके से पैराग्लाइडिंग कराई जा रही थी। जहां पर लैंडिंग की जा रही थी, वह जगह भी सुरक्षित नहीं थी। लिहाजा प्रशासन ने यहां पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। मामला भीमताल के पांडेगांव से जुड़ा है। जहां नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने पर्यटन विभाग के साथ निरीक्षण कर संयुक्त जांच करने के बाद जांच में कमियां मिलने पर तीन साइटों को बंद कर दिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास कुछ लोगों की ओर से शिकायत आई थी। जिसमें पैराग्लाइडिंग के संचालन को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

इसके बाद कमिश्नर की ओर से जांच के लिए कहा गया था। एसडीएम ने बताया कि पर्यटन विभाग के साथ पांडेगांव स्थित पैराग्लाइडिंग साइटों का निरीक्षण किया गया। जांच में पता चला कि जिस जगह से पैराग्लाइडिंग का टेक ऑफ कराया जा रहा था, वह सरकारी भूमि थी। संचालकों ने इसके लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी, जो नियमों के तहत गलत है। साथ ही जिस जगह पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग की जा रही थी, वह भी सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाई गई। नियमों की अनदेखी पर तीनों पैराग्लाइडिंग साइटों को बंद कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर पैराग्लाइडिंग का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में