हल्द्वानी में दुश्मन बने पुराने दोस्त : कार से टक्कर मारी, सिर फोड़ा और धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,। दुश्मन बने पुराने दोस्तों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे कार से टक्कर मारी, सिर फोड़ा और धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया। पीट-पीट कर उसे अधमरा किया और मौके से फरार हो गए। घायल की मां ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है।

काठगोदाम बाईपास रोड निवासी साहिमा सिद्दीकी पत्नी मो. जमील ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके पड़ोस के लड़कों से उनके बेटे आसिफ की दोस्ती थी। बाद में वह रंजिश रखने लगे। बीती 5 मई को उसे बुरी तरह पीटा और फिर माफी मांग ली।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

11 मई को उक्त लोगों ने षड्यंत्र के तहत फोन कर आसिफ को काठगोदाम चुंगी पर बुलाया। आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर बाइक सवार आसिफ को गिरा दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। करीब दर्जनभर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से उसका अंगूठा काट दिया। किसी वजनदार चीज से उसका सिर फोड़ दिया और अधमरा कर मौके से फरार हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला