22 जनवरी को होगा बिन्दुखत्ता घोड़ानाला मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, तीन दिन तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

बिन्दुखत्ता: घोड़ानाला स्थित श्री भूमिया मंदिर एवं माँ भगवती मंदिर घोड़ानाला में 22 जनवरी सोमवार को मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल कलश यात्रा का आयोजन जा रहा है।
जिसके बाद 23 जनवरी मंगलवार को अखंड रामायण व 24 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तीन तक चलने वाले कार्यक्रम में मां भगवती, हनुमान जी समेत तमाम मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की जायेगा। इस दौरान तमाम धार्मिक अनुष्ठान किया जायेगा।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश जोशी, नारायण नाथ, एड भगवान सिंह मजीला, जगदीश जोशी व गोविंद जीना ने क्षेत्रवासियो से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी ने बताया प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा एवं दोपहर 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आरम्भ होगा, दो बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम एवं सांय सात बजे भजन संध्या का आयोजन होगा 23 जनवरी को प्रातः नौ बजे से अखण्ड रामायण पाठ आरम्भ होगा, जिसका विराम 24 जनवरी प्रातः नौ बजे हवन यज्ञ, आरती एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाऐगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

