आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व एसडीम कार्यालय को जाने वाली रोड धसकर गड्ढे में हुई तब्दील, अचानक सड़क धंसने की घटना के बाद मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में लगा प्रशासनिक अमला सकते में
Before the Chief Minister's visit on July 22, the road leading to the SDM office caved in. After the sudden road collapse, the administrative staff started preparing to welcome the Chief Minister.

राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पूर्व यहां एसडीएम कार्यालय को जाने वाली रोड के अचानक धसने का मामला सामने आया है बगैर किसी जलभराव के अचानक सड़क का धसना लोगों के गले से नहीं उतर रहा है जिसके निर्माण कार्य में बहुत बड़े घोटाले की बू आ रही है फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग लगाकर धसी हुई रोड का रास्ता बंद कर दिया गया है।
मामला जसपुर खुर्द क्षेत्र का है जहां आज सुबह उप जिलाधिकारी कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर अचानक सड़क धस कर एक बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त उस मार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था वरना अचानक हुए धंसाव में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वही एकाएक बगैर किसी जलभराव के सड़क धंसने से वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई और लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे वहीं दूसरी और आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर दौरा भी प्रस्तावित है जिनके स्वागत की तैयारियों मैं लगे तमाम प्रशासनिक अधिकारी सड़क धंसने की घटना से सकते में आ गए । फिलहाल आनन-फानन में कोतवाली पुलिस द्वारा वक्त गड्ढे पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी है। अगल-बगल रहने वाले लोगों का कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान यदि गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो शायद यह सड़क यूं ना धंसती।

