भ्रष्टाचार पर चला धामी का चाबुक, विजिलेंस की टीम ने तहसील में पटवारी औऱ उसके सहकर्मी को 7000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

Dhami's whip on corruption, Vigilance team caught Patwari and his colleague red handed while taking bribe of Rs 7000 in Tehsil.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजिलेंस की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस की टीम ने उधम सिंह नगर के काशीपुर में आय प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत लेते पटवारी के साथ एक व्यक्ति को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवर बरामद, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मुकदमे

उधम सिंह नगर में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद ऊधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास पिकअप और कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत; 8 लोग घायल, 4 जोशीमठ रेफर

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार; शत-प्रतिशत जेवर बरामद, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मुकदमे

आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला  दर्ज किया गया है।  निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी। ‍