26 जनवरी को काशीपुर के बुजुर्गो को “केडीएफ़ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान से किया जाएगा अलंकृत
राजू अनेजा, काशीपुर ।आज़ादी के अमृतमहौत्सव के 76 वे वर्ष के स्गणतंत्र दिवस पर काशीपुर में स्वतंत्रता से पूर्व जन्मे नगरवासियो को काशीपुर डेवलपमेंट फोरम, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मिल कर अपने इन बुजुर्गों को सम्मान देने का निर्णय लिया है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं केडीएफ के चेयरमैन राजीव घई ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गणतंत्र दिवस २६ जनवरी को प्रातः११ः०० बजे गोबिन्द बल्लभ पन्त इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी १५ अगस्त १९४७ से पूर्व जन्में बुजुर्गो को “ केडीएफ़ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान से अलंकृत करने का फ़ैसला लिया गया। पन्त इंटर कॉलेज में एक बैठक में जिसमे पन्त कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कोशिक, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष हरीश कुमार, महामंत्री एवम् उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी श्री चन्द्र भूषण डोभाल, श्रीमती दीपिका गुड़िया अत्रै, चक्रेश जैन ,शरत् गोयल, राजीव घई उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुछ बुजुर्ग आज़ादी से अब तक देश की बदलती परिस्थितियों पर अपने विचारों के साथ साथ ७६ वर्षों में काशीपुर और काशीपुर के भविष्य के लिये क्या सोचा था कैसा पाया पर भी अपने विचार रखगें। नशामुक्त ख़ुशहाल काशीपुर बनाने के लिये बुजुर्गो का मार्गदर्शन भी लिया जायेगा। सभी परिवारों से अपील की गई की वो अपने इन बुजुर्गो का रजिस्ट्रेशन करवाये व उन्हें अवश्य पंत कॉलेज २६ जनवरी को ११ बजे में ले कर पहुँचे।यह कार्यक्रम जन सामान्य में देश प्रेम की भावना को जागृत करने में सहायक होगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

