शारदीय नवरात्र पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की करी कामना

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर काशीपुर के क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि नवरात्र का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि शारदीय नवरात्र केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, आस्था, भक्ति और नारी सम्मान का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार के प्रयासों को बाली ने सराहा, बोले—युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही सरकार

उन्होंने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु अपने परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना करते हैं। यह पर्व हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ ही समाज में प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  एमआईटी कॉलेज में युवा संवाद: उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

 

विधायक ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

विधायक चीमा ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और काशीपुर सहित पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और विकास का वातावरण कायम हो। उन्होंने सभी से त्योहार को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए नवरात्र की हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा।