सुहागरात पर दुल्हन ने रखी अजीबों-गरीब डिमांड, मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा दूल्हा

खबर शेयर करें -

आगरा में पति-पत्नी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल एक डॉक्टर को ऑनलाइन मैरिज वेबसाइट से मिली जीवनसाधी ने सुहागरात के दिन ही 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। इसके अलावा उसे अलग-अलग तरह से परेशान भी करने लगी।

अब पीड़ित डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। जांच के बाद अशाहगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ये मामला शाहगंज का है। एक डॉक्टर ने बताया कि साल 2019 में उसका तलाक हो गया। जिसके बाद बेटी की जिम्मेदारी उसके उपर आ गई। इस दौरान ऑनलाइन शादी वेबसाइट के माध्यम से उसकी मुलाकात गाजियाबाद की रहने वाली महिला से हुई। महिला ने खुद का परिचय एक शिक्षिका और अधिवक्ता के तौर पर दिया था। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद डॉक्टर गाजियाबाद रिश्ते की बात करने गए तो देखा कि शादी सारे कागज पहले से ही महिला ने तैयार रखे थे। जिसके बाद दबाव में आकर उन्होंने शादी कर ली।

ससुराल पहुंच कर महिला ने सुहागरात के दिन ही पति से 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। डॉक्टर ने बताया कि जब उसने पत्नी की बात मानने से इंकार कर दिया तो उसने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न देना शुरू कर दिया। मारपीट और गाली-गलौज करने लगी। अप्रैल के महीने जब वह घर के बाहर सो रहे थे तभी छत से गमला फेंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। फिर चाकू से हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर का आरोप है कि उनकी दूसरी पत्नी ने बेटी के खाने में धीरे-धीरे जहर मिलाना शुरू कर दिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

सारे जेवरात ले गई पत्नी

डॉक्टर ने बताया कि कि जुलाई में पत्नी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पूरी रात नहीं खोला। अनहोनी की आंशका में जब पुलिस बुलाया गया तो वह बेड पर आराम से बैठी मिली। वहीं 6 अक्टूबर को वह घर से सारे जेवरात और लाखों रुपये लेकर चली गई। फिर 10 दिन बाद वापस आकर अस्पताल और ऑफिस का ताला तोड़ पासबुक, चेकबुक, डेबिड कार्ड समेत अन्य कागजात अपने साथ ले गई। डॉक्टर ने अपने साथ हुई प्रताड़ना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक पत्नी का भाई पुलिस विभाग में निरीक्षक है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad