
हल्दूचौड़ (लालकुआं)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र २२-जग्गीबंगर (हल्दूचौड़) की वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा चंदोला के जन्मदिवस के अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग रहा हे। क्षेत्र की सम्मानित जनता, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ (गुलदस्ते) भेंट कर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं । इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुबह से ही क्षेत्रीय जनता द्वारा मिल रहे इस अभूतपूर्व स्नेह, आदर और जनसमर्थन को देखकर उनके पति, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला अत्यंत अभिभूत नजर आए। जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने एक भावुक बयान जारी किया।
‘सुख-दुख में हमेशा जनता के साथ खड़ा है हमारा परिवार’
वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने क्षेत्रवासियों का शीश झुकाकर धन्यवाद करते हुए कहा:
“आज दीपा चंदोला जी के जन्मदिन पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता जिस तरह घर पहुंचकर अपना आशीर्वाद और प्यार दे रही है, उसके लिए मैं पूरे क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह अपार जनसैलाब और स्नेह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे परिवार के प्रति जनता का अटूट विश्वास है।”
उन्होंने आगे कहा कि हल्दूचौड़, जग्गीबंगर और पूरी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। सुख हो या दुख, उनका परिवार हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहा है और भविष्य में भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
बधाई देने वालों में जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही हो रहे शामिल
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने चंदोला परिवार के सामाजिक कार्यों और क्षेत्रीय विकास में योगदान की सराहना की। जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, युवा साथी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी आ रहे हे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें