सरे शाम वृद्ध महिला की चेन और पर्स लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पकड़े गए तीनों भाई मिलकर शहर में चैन स्नैचिंग एवं छीना झपटी जैसी घटनाओं को देते थे अंजाम

Police arrested the accused who robbed the old woman's chain and purse in the evening, the three arrested brothers together used to carry out incidents like chain snatching and snatching in the city.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर के अति व्यस्त हम कहे जाने वाले एमपी चौक से गुजर रही वृद्ध महिला से सरेशाम चेन और पर्स लूटने वाले तीन आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है तीनों आरोपी आपस में भाई है जो शहर में छीना झपटी और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे परंतु काशीपुर पुलिस की निगाहों से बच ना सके।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि वैशाली कालोनी निवासी विनीत कुमार पुत्र हरकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया किउसकी माता शीला देवी 8 जून 2023 की शाम को 7.15 बजे किसीकाम से एमपी चौक होते हुए वापिस अपने घर आ रही थीं कि रोडवेज के सामने अचानक तीन लड़को ने उसकी माँ पर झपट्टा मार कर गले में पहनी हुई 1 तोले की सोने की चैन व हाथ में पकड़ा हुआ छोटा पर्स जिसके अंदर माता का आधार कार्ड व 150/200 रुपये लगभग बल प्रयोग कर छीन लिये। विनीत कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन के लिए मामले की जांच एसआई मनोज जोशी के सुपूर्द की गई। इसी क्रम में टांडा उज्जैन पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज जोशी एसआई सुनील सुतेड़ी दीपक जोशी व कां. मनोहर चन्द्र रमेश पांडे व जोगेंदर सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तो डिजाइन सेंटर के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि ढेला पुल के पास 3 लोग खड़े हैं जिन्होंने 5-6 दिन पहले रोडवेज के पास से एक महिला से चेन लूटी थी। उनके पास अवैध चाकू व तमंचे है जो आज फिर किसी चोरी या छिनौती की घटना को अंजाम दे सकते हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ढेला पुल के पास पहुंची तो वहां सुनसान रास्ते पर तीन लड़के खड़े थे। जिस पर पुलिस ने तीनों को पकड़ कर नाम पता पूछा तो तीनों ने अपना नाम शिवम वर्मा सत्यम वर्मा तथा सागर वर्मा पुत्रगण सतीश वर्मा बताया। तीनों की तलाशी लेने पर एक के पास 315 बोर का तमंचा तथा दो रमपुरिया चाकू बरामद हुए।तीनों से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि हम आजकल बेरोजगार हैं।दिल्ली में हमने होटल खोला था जिसमें हमको नुकसान हो गया था। तब हम यहां आ गये और छोटी-मोटी चोरियां तथा छिनौती करने लगे तथा लोगों को धमकाने व अपने बचाव के लिये ये तमंचे और चाकू अपने पास रखते हैं। आज भी हम तीनों यहाँ सुनसान में खड़े होकर किसी राहगीर से छिनौती करने की सोच ही रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि साहब हम तीनो भाइयों ने रोडवेज काशीपुर के पास से कुछ दिन पहले एक महिला से उसकी सोने की चेन व पर्स लूटा था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को धारा 3/4/25 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने महिला से लूटी गई चैन व पर्स बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी एसएसआई प्रदीप मिश्रा एसआई मनोज जोशी सुनील सतेड़ी कपिल कम्बोज दीपक जोशी देवेन्द्र सामन्त मनोहर लाल रमेश पांडे गजेन्द्र गिरी तथा एसपीओ हरजीत सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों पर अंकुश लगाने की मांग; NEET पेपर लीक और CBSE मार्किंग प्रणाली पर भी जताया आक्रोश