रक्षाबंधन पर इकलौते भाई का मर्डर, बहन बोली-मेरी जान ले लेता, तेरा झगड़ा मुझसे था, उसे क्यों मारा

खबर शेयर करें -

गाजियाबाद की तहसील सदर में बुधवार दोपहर करीब दो बजे दो नकाबपोश हमलावरों ने चैंबर में घुसकर वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। तहसील में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद बदमाश बड़े आराम से पैदल ही भाग निकले।

इस दौरान वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

हत्या के पीछे मोनू का बहनोई एडवोकेट अमित डागर, उसके भाई एडवोकेट नितिन डागर और उसके परिवारीजनों के साथ विवाद सामने आया है। मोनू की पत्नी कविता ने सिहानी गेट थाने में उनके खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना के चश्मदीद बैनामा लेखक मुनेश त्यागी ने बताया कि वह अपने चैंबर (नंबर 95) में मनोज चौधरी और दो मुंशियों के साथ बैठे थे। मनोज खाना खा रहे थे। तभी दो युवक घुसे। एक मनोज के नजदीक आया और उनकी कनपटी पर गोली मार दी।

वे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। मुश्किल से 30 सेकंड में वारदात हो गई। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने तहसील परिसर में ही अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। वहां तक पैदल पहुंचे। इसके बाद बाइक से भाग गए। गोविंदपुरम निवासी मनोज चौधरी तहसील बार संघ के पूर्व सचिव थे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

फुटेज देखकर बहन बोली, पति ने की है भाई की हत्या
मनोज चौधरी की बहन सरिता का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहे दो शख्स में एक उनका पति अमित डागर और दूसरा देवर नितिन डागर है। दोनों ने ही हत्या की है। वे दोनों वकील हैं। साजिश में ससुर मदन और दो अन्य अनुज व पालू शामिल हैं। मनोज की पत्नी कविता ने इन लोगों के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सरिता ने बताया कि 24 जून से वह मायके में रह रही हैं। अमित ने चार दिन पहले भाई को हत्या की धमकी दी थी। बुधवार सुबह भी उसने उसे फोन करके कहा, तेरा रक्षाबंधन बिगाड़ दूंगा। अमित चिरंजीव विहार का निवासी है और नोएडा में प्रैक्टिस करता है। नितिन गाजियाबाद तहसील सदर में ही प्रैक्टिस करता है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

रक्षाबंधन पर छीन लिया चार बहनों का इकलौता भाई
मनोज चौधरी अपनी चार बहन सरिता, सपना, कल्पना और ज्योति के इकलौते भाई थे। घर में रक्षा बंधन की तैयारी चल रही थी। सरिता ने बताया कि 31 अगस्त को सभी बहनें भाई को राखी बांधती। लेकिन, पति ने इससे पहले ही भाई की हत्या कर दी।

वह बार-बार एक ही बात कहे जा रही है। मेरी जान ले लेता, तेरा झगड़ा मुझसे था, मेरे भाई को गोली क्यों मारी। उन्होंने बताया कि पति ने बुधवार सुबह भी फोन करके धमकी दी थी। वह पहले भी भाई मनोज की हत्या की धमकी दे चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

उन्हें लगा कि ऐसे ही धमकी दे रहा होगा। उन्हें क्या पता था कि इस बार उसने हत्या की तैयारी कर रखी है। बहनों में वह सबसे बड़ी है। उसकी शादी दुहाई के मूल निवासी अमित डागर से हुई थी।

उनका सुरालियों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करता है। विवाद बढऩे के कारण वह मायके में रह रही हैं। पति उन पर तलाक देने का दबाव बनाता है और मायके में बात करने से मना करता है। उन्होंने बताया कि भाई उनका साथ दे रहा था। इसलिए पति उनसे रंजिश मानने लगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad