एक बार फिर चला भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का चाबुक, रूद्रपुर आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Dhami government's whip on corruption once again, Vigilance team arrested administrative officer red handed while taking bribe of ₹ 4000 in Rudrapur RTO office

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजिलेंस की टीम ने रुद्रपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के एक प्रशासनिक अधिकारी को ₹4000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है इससे पूर्व विजिलेंस की टीम ने रामनगर आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी को ₹12000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

 

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कुमाऊं मंडल हल्द्वानी में शिकायत की थी कि मैंने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी गाड़ी की कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा गाड़ी की आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई गई. जहां प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है .उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ अपडेट: यात्रियों के लिए 'देवदूत' बना प्रशासन; एयर लिफ्ट कर बचाई दो की जान, सुरक्षा के लिए धाम में BDS की तैनाती और अवैध टेंटों पर कड़ा एक्शन

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया . टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

अभियुक्त से पूछताछ जारी है उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत अधिकार बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. विजिलेंस की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24 घंटा संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार