बदायूं से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या को निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की 101 बसों में से एक बस  शाहजहांपुर के पास  अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 15 भाजपा कार्यकर्ता घायल

One of the 101 buses carrying BJP workers from Badaun to Ayodhya to visit Ramlala lost control and overturned near Shahjahanpur, 15 BJP workers injured in the accident.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बदायूं। बदायूं से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या को निकली भाजपा कार्यकर्ताओं की 101 बसों में से एक बस  शाहजहांपुर के पास  अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बता दें कि बदायूं से शुक्रवार को 101 बसों और 51 कारों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं।  जिसमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई बताया गया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव मानपुर नगरीय-नवादा मोड़ के बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।बताया गया है कि कुंवरगांव के वनगढ़ गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हरवंश शाक्य के नेतृत्व में यह बस अयोध्या जा रही थी। निजी बस में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवार थे। दातागंज में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।