आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

हल्द्वानी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार चार सितंबर को आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण निदेशालय के उपनिदेशक जेएम नेगी ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार चार सितंबर को आइटीआइ में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड आइटीआइ की ऑफिशियल वेबसाइट www.vpputtarakhand.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार प्रदेश के 85 आइटीआइ में 8200 से अधिक पदों के लिए दाखिले होने हैं। युवाओं को राहत देते हुए इस बार आवेदन फीस घटाई गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

