रेहढ़ी पर गजक बेचने वाले को ऑनलाइन खरीदारी पड़ी भारी, रिफंड लेने कि चक्कर में गवाई सीजन भर की कमाई

The street vendor selling gajak had to pay a heavy price for online shopping, lost the entire season's earnings while trying to get a refund.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा, काशीपुर। आजकल के आधुनिक दौर में इंसान को ऑनलाइन खरीदारी करना भले ही काफी  सरल व सुगम दिखाई पड़ रहा है परंतु इंसान की जरा सी चूक व लापरवाही उसकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई पर भारी  पड़ सकती है ऎसा ही एक ताजा मामला काशीपुर में सामने आया है यहां छतरी चौराहे पर गजक की रेहड़ी लगाने वाले राजेन्द्र को ऑनलाइन खरीदारी करने का भूत सवार हुआ तो उसने मीशो पर ₹300 का कोई सामान ऑर्डर किया परंतु पसंद ना आने पर सामान तो वापस चले गया लेकिन रिफंड के नाम पर जब कंपनी वालों ने उससे ओटीपी मांगी तो उसके खाते में जमा सीजन भर की कमाई के  44900  रुपये ऑनलाइन के भेंट चढ़ गए। अपने खाते से इतनी बड़ी रकम कटती देख गजक विक्रेता के पैरों से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत अपने बैंक से उक्त मामले पर संपर्क किया तो बैंक वालों ने इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की राय दी। मरता क्या ना करता सीजन भर की कमाई डूबने पर रुंधे गले से सायबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और आजके बाद कभी ऑनलाइन खरीदारी न करने की कसम भी खायी।
यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 'टेक्सटाइल पार्क' बनाने की मांग; प्रहलाद नगरी समिति ने PM मोदी को लिखा पत्र, नारी सशक्तिकरण पर जोर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'कटर' गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र