राजू अनेजा, काशीपुर। आजकल के आधुनिक दौर में इंसान को ऑनलाइन खरीदारी करना भले ही काफी सरल व सुगम दिखाई पड़ रहा है परंतु इंसान की जरा सी चूक व लापरवाही उसकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ सकती है ऎसा ही एक ताजा मामला काशीपुर में सामने आया है यहां छतरी चौराहे पर गजक की रेहड़ी लगाने वाले राजेन्द्र को ऑनलाइन खरीदारी करने का भूत सवार हुआ तो उसने मीशो पर ₹300 का कोई सामान ऑर्डर किया परंतु पसंद ना आने पर सामान तो वापस चले गया लेकिन रिफंड के नाम पर जब कंपनी वालों ने उससे ओटीपी मांगी तो उसके खाते में जमा सीजन भर की कमाई के 44900 रुपये ऑनलाइन के भेंट चढ़ गए। अपने खाते से इतनी बड़ी रकम कटती देख गजक विक्रेता के पैरों से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत अपने बैंक से उक्त मामले पर संपर्क किया तो बैंक वालों ने इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की राय दी। मरता क्या ना करता सीजन भर की कमाई डूबने पर रुंधे गले से सायबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और आजके बाद कभी ऑनलाइन खरीदारी न करने की कसम भी खायी।