सेंचुरी पेपर मिल में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, एचआर हेड ड्रा अरुण पांडे ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल में मिल अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ मिल के एचआर हेड ड्रा अरुण प्रकाश पाण्डेय व वाइस प्रेसिडेंट पेपर अरविन्द त्यागी ने फीता काट कर किया।

इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट पेपर अरविन्द त्यागी की बॉल पर एचआर हेड ड्रा अरुण प्रकाश पाण्डेय ने शानदार शॉट लगाकर पहले मैच की शुरुवात की। प्रतियोगिता में चार टीमें भाग लें रही है। पहले दिन के मैच में पेपर प्लांट की टीम ने पावर व रिकवरी की टीम को आठ रन से हराया। जबकि दूसरा मैच साम चार बजे खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

मैच में जेपी दास एवं हरमन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ अरुण प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्लांट में सभी अलग अलग विभागो में आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष परचेज अमित गंगवाल, शैलेंद्र पांडेय, सूर्य नारायण पालापार्थी, जेपी दास, राहुल मोहन, राजेश खत्री, जितेंद्र सरना, हेमेंद्र सिंह राठौड़, सुमित भारद्वाज, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद
Ad Ad Ad Ad