बिंदुखत्ता : करंट लगने से युवा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन में फॉल्ट ढूंढ रहे एक युवा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। 28 वर्षीय सुनील सिंह दानू की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 6 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र के लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फॉल्ट ढूंढ रहे थे। तभी अचानक विद्युत लाइन में करंट का प्रवाह हो गया, जिससे सुनील को जोर का झटका लगा और वह विद्युत पोल से नीचे गिरकर मूर्छित हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना लालकुआं विद्युत सब स्टेशन को दी और सुनील को तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया। हालाँकि, चिकित्सकों ने वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

सुनील सिंह दानू बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी, 4 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ, तीन वर्षीय पुत्री निहारिका, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी, और बड़ा भाई करन दानू (जो फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं) हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली ने बताया कि संभवतः लाइन में बैक करंट आने के कारण यह घटना हुई है। वहीं, एसडीओ संजय प्रसाद ने जानकारी दी कि सुनील ने लाइट जाने पर सूचना देने के बाद ब्रेकडाउन लिया था, और इसी दौरान यह हादसा हो गया। एसडीओ संजय प्रसाद ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

Ad