तेंदुए का आतंक, घर के आंगन से उठा ले गया बच्चा, सुबह जंगल से मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जहां पहाड़ी इलाकों में लोग बाघ और गुलदार के दशहत से परेशान रहते हैं, तो वहीं अब मैदानी इलाकों में भी इनका आतंक दिखाई देने लगा है। देहरादून से सटे गांव सिंगली में मंगलवार देर शाम गुलदार ने एक मासूम बच्चे को घर के आंगन से उठाकर ले गया।

इसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत एसएसपी अजय सिंह को दी। तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुलाकर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

बच्चे का शव जंगल से बरामद

पुलिस ने 4 वर्षीय बच्चे आयांश की तलाश में जंगल और आस-पास के इलाके में रात भर लगातार कांबिंग की। बुधवार सुबह बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में 4 वर्षीय आयांश को उसके घर के आंगन से गुलदार उठाकर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठे हो गए। गांव में दहशत फैल गई। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ करने के बाद सभी जानकारी एसएसपी अजय सिंह को दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

परिवार में पसरा है मातम

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बच्चे को जानवर द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना मिली है। इस सूचना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुलाकर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कॉम्बिंग के लिए लगाया गया। पुलिस ने बच्चे की तलाश में जंगल और आस-पास के इलाके में लगातार कॉम्बिंग की। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बुधवार सुबह उस बच्चे का शव मिला। गुलदार के हमले में बच्चे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad