पंतनगर: गर्मी से संघर्ष करते एक डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -
पंतनगर : पंतनगर विवि परिसर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसमें गर्मी से संघर्ष करते एक डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर के झा कॉलोनी शिवालय मंदिर निवासी हैं आबिद विश्वविद्यालय परिसर में टुक-टुक चलाने का काम करता है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे उसके परिजनों ने भीषण गर्मी के चलते अपने डेढ़ साल के बच्चे को नहलाने के लिए टब में पानी भर कर उसमें उसे नहलाते हुए खेलने के लिए छोड़ दिया और घर के बाहर निकल गए।
कुछ देर बाद जब बच्चे की मां घर के अंदर गई तो बच्चों को टब के अंदर मूर्छित अवस्था में देखा और उसे लेकर विवि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते जिला चिकत्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक