पंतनगर : मौसम खराब के चलते पंतनगर से इंडिगो की सभी फ्लाइट 24 जनवरी तक स्थगित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम खराब होने की वजह से पंतनगर से दिल्ली और लखनऊ के लिए इंडिगो की सभी फ्लाइट 24 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं. लखनऊ से पंतनगर के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार , गुरुवार , शनिवार और दिल्ली से प्रतिदिन हवाई सेवा संचालित है.

अधिकारी के मुताबिक नए साल में कोहरे के कारण दिल्ली से पंतनगर की एक भी उड़ान नहीं हुई. लखनऊ के लिए बस दो ही दिन उड़ान हो सकी है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार को बादल छाये रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है. समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में है. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है. देहरादून  , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार , ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि की आशंका है. इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है. मैदानों में बरसात के बाद सर्द हवा बह रही है. भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश के करीब 100 गांवों का संपर्क कट गया है. केदारनाथ धाम में शुक्रवार (Friday) को चौथे दिन भी खूब बर्फ गिरी है. द्वितीय और तृतीय केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी और घाटी क्षेत्र में बारिश हुई. आईटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में पांच फीट बर्फ में भी पहरा दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

इस प्रवक्ता का कहना है कि हर्षिल घाटी में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फ गिरी है. यहां करीब डेढ़ फीट से ऊंची बर्फ की चादर जम चुकी है. इस वजह से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से गंगोत्री तक (55 किलोमीटर) बंद हो गया है. सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग से बर्फ हटाने की कोशिश कर रहे हैं.