पंतनगर : गन्ने के खेत मे टुकटुक चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

पंतनगर क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने की घटना से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार रात पंतनगर स्थित सिडकुल की शमशेरा फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत में एक 35 साल के युवक की लाश मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त राकेश सिंह उर्फ पंकज निवासी शमशाबाद जिला फरूखाबाद के रूप में हुयी। मृतक टुकटुक चालक था वह पत्नी और बच्चों के साथ अटरिया रोड पर रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

एक माह पहले ही उसकी पत्नी मोनिका बच्चों के साथ मायके शाहजहांपुर मिर्जापुर गयी थी । पुलिस के मुताबिक की लाश संभवतः दो दिन पुरानी है। मृतक की छाती पर चोट के निशान है। ऐसे में माना जा रहा है की उसकी छाती में वार कर हत्या की गई है। बाद में लाश छिपाने के मकसद से शव को गन्ने के खेत में फैंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad