पतंजलि अस्पताल में मरीजों का इलाज करवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डॉक्टर को पतंजलि कर्मियों ने दबोचा, इससे पूर्व पतंजलि में रहकर ही करता था मेडिकल की पढ़ाई

Patanjali employees arrested a fake doctor who cheated in the name of getting patients treated in Patanjali Hospital, before that he used to do medical studies while staying in Patanjali.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हरिद्वार। पतंजलि अस्पताल में इलाज करवाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टर को पतंजलि कर्मियों ने पकड़कर जमकर पीटा।पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर इससे पूर्व  में पतंजलि में रहकर ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन इसकी गलत हरकतों के चलते इसे कॉलेज प्रशासन से उसे निकाल दिया था। जिस कारण वह डॉक्टर  तो नहीं बन पाया परंतु फर्जी डॉक्टर बनकर यहां आने वाले मरीजों को इलाज करवाने के नाम पर ठगने लगा। परंतु पतंजलि के अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों से ठगी करने वाला कथित ठग आखिरकार हॉस्पिटल स्टाफ के हत्थे चढ़ गया।फिर क्या था, पहले तो अस्पताल के कर्मचारियों ने जमकर ठग की धुलाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद

बहादराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के रमन पंवार द्वारा बताया गया कि राहुल कुमार निवासी ग्राम गढ़पुर थाना नवादा जिला नवादा बिहार पतंजलि योगपीठ के अस्पताल परिसर में घूम रहा था।पूछने पर व्यक्ति ने खुद को डॉ अशोक बताया और कहा कि वह पतांजलि योगपीठ के हॉस्पिटल में डॉक्टर है।शक होने पर जब ठग से गहनता से पूछताछ की गई तो उसके पास आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसमें आईडी नंबर 92X53 नाम डॉ राहुल सिंह, ऑफिस का पता पतंजलि हॉस्पिटल आनंदम सिटी हरिद्वार लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी

जो पूर्ण रूप से फर्जी कूट रचित था। पतंजलि के कर्मचारियों ने जब और गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह चिकित्सकों को सीधे दिखाने के नाम पर मरीजों से पैसा ऐंठता था. आरोपी युवक पूर्व में पतंजलि में रहकर ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।लेकिन इसकी गलत हरकतों के चलते इसे कॉलेज प्रशासन से उसे निकाल दिया था। जिस कारण वह डॉक्टर नहीं बन पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  12 दिन बाद धौलीगंगा नदी से मिला बीआरओ जवान पंकज सिंह का शव: नीती घाटी आपदा के बाद से थे लापता

लेकिन पतंजलि की चकाचौंध को देख वह ज्यादा दिन उससे दूर नहीं रह पाया और हरिद्वार आकर दोबारा पतंजलि चिकित्सालय में फर्जी डॉक्टर बनकर न केवल घूमता-फिरता था।बल्कि मरीजों को भी उल्लू बना कर पैसा ऐंठता था। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad