नैनीताल के भूमिया धार में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा, चार लोगों पर हमला कर किया घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल: भूमिया धार क्षेत्र में हल्द्वानी से घर लौट रहे दो बाइक सवार चार युवकों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया. घायल युवकों को उपचार के लिए भवाली में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई है. वहीं गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोग खौफजदा हैं.

नैनीताल में गुलदार का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. शहर से लगे खूपी गांव में चार लोगों पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया. वहीं चारों युवक जब घर लौट रहे थे, तभी गुलदार ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया. गुलदार के हमले में प्रवीण कुमार (32), पंकज कुमार (30) व सागर कुमार (31) भवाली से घर की ओर लौट रहे थे, तीनों बाइक से घर जा रहे थे. गुलदार ने नेशनल हाईवे में हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार नवीन मनराल (49) पर भी झपट्टा मारकर घायल कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

यह भी पढ़े 👉 सड़क बंद होने से हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई प्रसूता, बीच रास्ते में तोड़ा दम

स्थानीय प्रदीप त्यागी ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है. घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं, स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप