एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिये अपने शहर की कीमत
दिल्ली : लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों की वजह से पेट्रोल-डीजल की डिमांड भी बढ़ रही है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ा दिये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 13 पैसे तक महँगा हुआ। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इस बढ़े हुए रेट के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.66 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं, डीजल के रेट 13 पैसे बढ़कर 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया ।
यह भी पढ़े 👉 637 तस्करों से 10 हजार बोतल शराब, 41 किलो चरस, गांजा, स्मैक व अफीम बरामद
मुंबई में आज पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे और डीजल का 14 पैसे बढ़ा। वहाँ एक लीटर पेट्रोल अब 102.82 रुपये का और डीजल 94.84 रुपये का हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे महँगा होकर 97.91 रुपये का और डीजल 12 पैसे महँगा होकर 92.04 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये और डीजल की 13 पैसे बढ़कर 90.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

