राजू अनेजा,अमरोहा।यहां रिहायशी क्षेत्र में चल रहे एक पिज्जा कॉर्नर में अय्याशी का अड्डा चलने की गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्यवाई के दौरान पुलिस टीम ने पिज्जा कॉर्नर के भीतर प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी युगल को पकड़ लिया। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। एक युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया। जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में पिज्जा कॉर्नर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
मामला कैलसा बाईपास रोड स्थित चटपटा पिज्जा कॉर्नर का है। कुछ दिन पहले तक संचालित पिज्जा कॉर्नर फिलहाल बंद पड़ा हुआ था। चर्चा है कि इसमें प्रेमी युगल को बुलाकर आपत्तिजनक कार्य कराए जाते हैं। बाहर से शटर पड़ा रहता है, इसलिए कोई ध्यान नहीं देता। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक और युवती कॉर्नर के भीतर थे। तभी स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया। शटर खोलने के बाद सीढ़ी के सहारे पुलिसकर्मी पिज्जा कॉर्नर में दाखिल हुए और युवक-युवती को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। अचानक हुई छापेमारी के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक और युवती पड़कर कोतवाली ले गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलाया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमरोहा नगर के रहने वाले युवक शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ताजा खबर
- शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा
- शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश
- उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
- जसपुर में भीषण सड़क हादसा: टाटा 709 और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल
- उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ आंदोलन; इंडिया गठबंधन के बैनर तले निकाला गया विशाल मशाल जुलूस
- हरीश रावत का बड़ा बयान: ‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, यदि बोझ बना तो बिना हिचक छोड़ दूंगा पद’; भाजपा पर साधा निशाना
- हरक सिंह रावत के बयान से कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: 2016 की बगावत पर कहा- ‘नहीं है कोई पछतावा’, हरीश रावत ने साधी चुप्पी
- वीकेंड विशेष यातायात प्लान का असर: हाईवे और कैंची धाम में थमी वाहनों की रफ्तार, बाजारों में पसरा सन्नाटा
- दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

