पिथौरागढ़ : दरवाजे पर खड़े होकर मुंह ताकता रह गया दूल्हा, पीछे के दरवाजे से इसके साथ फरार हो गई दुल्हन

खबर शेयर करें -

अक्षय तृतीया के बाद से पूरे देश में शादी समारोह का दौर शुरू हो चुका है। गांव गली, मोहल्ला, शहर नगर हर जगह पर ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है।

शादी का दौर शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर वीडियो और खबरें भी सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल बारात दरवाजे पर खड़ी थी और दुल्हन नदारद हो गई। मामले में इतना बवाल मचा कि थाने तक जा पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में सामने आया है। क्षेत्र में एक लड़की शादी से पहले सिर्फ इसलिए घर छोड़कल चली गई क्योंकि उसे दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ घर छोड़कर इस कारण चली गई कि परिजन उसका विवाह उसके मन पसंद युवक के साथ नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी और 18 साल की भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने दोनों युवतियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गंगोलीहाट स्थित बस स्टेंड में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों रोडवेज बस में बैठी हुई नजर आई। पुलिस ने परिचालक से संपर्क किया तो बस धौलछीना अल्मोड़ा होने की बात सामने आई।

बाद में पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर दोनों युवतियों को कब्जे में लिया और गंगोलीहाट लेकर आए। थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता उसका विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन जिस लड़का से उसका विवाह किया जा रहा है, उसे वह पसंद नहीं कतरी। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है और उससे ही विवाह करना चाहती है। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर दोनों युवतियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad