पिथौरागढ : आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे 6 श्रद्धालु, नदी में जा गिरी कार, सभी की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ जिले में मंगलवार को एक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिससे सभी की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद अंधेरा होने की वजह से शवों को निकाला नहीं जा सका.

बुधवार की सुबह तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, यह हादसा, लखनपुर के पास काली नदी के पास हुआ. पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह ने इस संबंध में बताया कि घटना देर शाम धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर हुई. यहां छह लोग आदि कैलाश के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान काली नदी के पास कार अनियंत्रित हो गई और कार नदी में जा गिरी.

जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दी. सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

बेंगलुरु और उत्तराखंड के रहने वाले थे श्रद्धालु

एसपी ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो बेंगलुरु, दो तेलंगाना और दो उत्तराखंड के रहने वाले थे. घटना के बाद अंधेरे की वजह से शवों को निकालने का काम शुरू नहीं किया जा सका.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें

डेडबॉडी को निकालने का काम बुधवार की सुबह शुरू होगा. इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad