पिथौरागढ़ : 1 किलो 300 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: अवैध तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 1 किलो 300 ग्राम अवैध यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की है.

मुखबिर के सूचना पर पुलिस को मिली सफलता: पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मुखबिर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गौरी पुल पर चेकिंग की गई. इसी बीच मोटर साइकिल को रोककर उस पर बैठे दो लोगों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध रूप से ले जाई जा रही यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्याण सिंह निवासी बूंदी धारचुला, जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम कमल सिंह मूल रूप निवासी नेपाल जिला दार्चुला बताया है .

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कीड़ा जड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखों की: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कीड़ा जड़ी को पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों में सप्लाई करने जा रहे थे. पकड़ी गई कीड़ा जड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखों की है. पूरे मामले में वन विभाग जौलजीबी द्वारा वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही वन विभाग द्वारा तस्करी में प्रयोग किए जा रही बाइक को सीज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं बैंक से जुड़े मामले में अदालत का कड़ा फैसला! ₹2.61 लाख का चेक बाउंस पर 6 माह जेल के साथ ही दोषी पर ₹1.93 लाख जुर्माना भी ठोका