पिथौरागढ़ : कुछ ही घंटों के अंतराल में दो वाहन खाई में गिरे, 3 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से सूचना मिल रही है कि 6 दिन पूर्व जिस जगह पर बोलोरो वाहन गिरा था, वहीं पर नाचनी थाना क्षेत्र अंतर्गत होकरा में मंगलवार सुबह अल्टो कार खाई में गिरी है. फिलहाल 2 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. वहीं इसी जगह के आसपास देर रात एक पिकअप वाहन भी गिरा है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है.

रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम: पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही हैं. एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को पिकअप वाहन खाई में गिरा है. जहां दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम को पहुंचने में दिक्कत हो रही है. वहीं इसी जगह एक अल्टो कार खाई में गिरी है. कार सवार लोग कहां के हैं कहां को जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये

रात में पिकअप गिरा, सुबह अल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त: बताया जा रहा है कि देर रात होकरा में पिकअप वाहन खाई में गिर गया. उसके बारे में अभी ज्यादा पता भी नहीं चला था कि सुबह अल्टो कार खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि पिकअप के चालक की हादसे में मौत हो गई है.

सड़क से अनियंत्रित होकर नदी में गिरा पिकअप: बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले के घाट दिल्ली बैंड के पास बीती रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रेस्क्यू टीम के द्वारा बताया गया कि पिकअप वाहन नदी में पहुंच गया था. पिकअप वाहन के परखच्चे भी उड़ गए थे. हादसे की सूचना पर तहसीलदार पिथौरागढ़, राजस्व टीम और घाट पुलिस चौकी के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

यूपी नंबर का है पिकअप वाहन: 4 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद हादसे का शिकार लोगों को मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया. इस दौरान रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं 4 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश नंबर का पता चला. वाहन पिथौरागढ़ जिले को बीते देर रात दिल्ली बैंड के पास हल्द्वानी से कोरियर ले कर आ रहा था. पिकअप वाहन यूपी नम्बर 32 q N3J47 गहरी खाई में गिरने से नदी किनारे पहुंच गया. इस दुर्घटना में चंपावत निवासी मनोज कुमार जोशी की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

6 दिन पहले यहीं हादसे में 10 लोगों की जान गई थी: गौरतलब है कि 6 दिन पहले नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में बोलोरो वाहन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई थी. अब आज एक बार फिर से अल्टो कार गिरने से 2 लोगों की मौत की सूचना आ रही है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad