पिथौरागढ़ : जाखनी उप्रेती गांव में सात साल की बच्ची पर तेंदुए ने झपटा मार सौ मीटर दूर तक खींचा, मां के साथ गई थी खेत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के जाखनी उप्रेती गांव में सात साल की बच्ची पर तेंदुए झपट गया। वह उसे सौ मीटर दूर तक खींच ले गया। बच्ची की मां और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया।

जाखनी उप्रेती गांव में कमल सिंह की सात साल की बेटी शशिकला बृहस्पतिवार शाम अपनी मां हेमा देवी के साथ घर के पास खेतों में गई थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और जबड़ों में दबाकर लगभग 100 मीटर दूर तक खींच ले गया। हेमा देवी सहित आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया तो लगभग 100 मीटर तेंदुआ बच्ची को छोड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इसके बाद परिजन शशिकला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शशिकला के सिर, एक आंख, गले एवं पीठ पर तेंदुए के दांतों और पंजों के गहरे निशान बने हैं। तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

वन विभाग की दो टीमें बनाई हैं। एक टीम रात्रि में गश्त करेगी। तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाएंगे। दूसरी टीम घायल बच्ची की स्थिति देखने के लिए अस्पताल भेजी गई है। पीड़ित परिवार को शुक्रवार को राहत राशि दी जाएगी।
– मनोज सनवाल, रेंजर वन विभाग

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad