पिथौरागढ़ : थल-सातशिलिंग मोटर मार्ग तीसरी बार बंद: भूस्खलन से आवागमन ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

खबर शेयर करें -

थल: तहसील क्षेत्र में बीती रात हुई भारी वर्षा के चलते थल-सातशिलिंग मोटर मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। गुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे पिछले साल दरकी नागीमल मंदिर की पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर गिरने से सड़क पर आवागमन ठप हो गया।


 

तीन घंटे बाद यातायात बहाल

 

सड़क बंद होने की जानकारी मिलते ही लोनिवि पिथौरागढ़ की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। सुबह 7:30 बजे तक सड़क से मलबा हटा दिया गया, जिसके बाद थल-सातशिलिंग राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

लोनिवि के अवर अभियंता मुकेश जुकरिया ने बारिश को देखते हुए जेसीबी मशीन को थल साइड पर ही रखने की बात कही है, ताकि सड़क बंद होने पर मलबा जल्दी से हटाया जा सके।


 

लगातार बंद हो रहा मार्ग, जोखिम भरा आवागमन

 

यह भी पढ़ें 👉  अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

यह उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर यह सड़क तीसरी बार बंद हुई है, जो इस क्षेत्र में भूस्खलन की गंभीरता को दर्शाता है। ऊपर नागीमाल पहाड़ी में गिरने की स्थिति में अटके बोल्डर और नीचे रामगंगा नदी के कटाव से धंस कर संकरी हो रही सड़क पर इस समय आवागमन काफी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और नवीनतम सड़क स्थिति की जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

Ad