पिथौरागढ़ : उत्तराखंड रोडवेज बस का घाट से आगे शिवपुरी के पास हुआ ब्रेक फेल, बन आई यात्रियों की जान पर

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को यात्रियों की जान पर ही बन आई। देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस का घाट से आगे शिवपुरी के पास ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे बनी नाली में डालकर बस को रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की बस (यूके 07 पीए 4271) गुरुग्राम (हरियाणा) से पिथौरागढ़ आ रही थी। स्टेयरिंग जाम होने की वजह से यह बस घाट से पांच किमी आगे शिवपुरी के पास रुकी हुई थी। इस बस के यात्रियों को अन्य वाहनों से पिथौरागढ़ भेजा जा चुका था। इस बीच परिवहन निगम की देहरादून-पिथौरागढ़ रूट की बस (यूके 07 पीए 2816) वहां पहुंची। इस बस में 25 यात्री सवार थे। बस के चालक मदन आर्या ने बस को रोक कर गुरुग्राम वाली बस के चालक बस खराब होने की वजह पूछी। पता चला कि स्टेयरिंग ऑयल खत्म होने की वजह से यह बस खराब हुई है। दून रूट की बस के चालक ने बस में स्टेयरिंग ऑयल डालकर उसे ठीक कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

इसके बाद वह अपनी बस में आ गए और बस स्टार्ट कर जैसे ही गियर लगाया तो बस अपने आप ही करीब 20 मीटर तक चलती चली गई। इस बीच चालक को पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो चुके हैं। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को सड़क किनारे बनी नाली में डालकर किसी तरह रोका। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। इसके बाद सभी यात्रियों को गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जाने वाली बस से रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया